पेटलावद में 4.08 करोड़ से बनेगा नया विश्राम गृह:मंत्री निर्मला भूरिया ने किया भूमिपूजन, कहा-इसे आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे

झाबुआ के पेटलावद में 4 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नवीन विश्राम गृह भवन का विधिवत भूमिपूजन महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने किया। मंत्री भूरिया ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य विधानसभा क्षेत्र, जिले और पूरे प्रदेश का सर्वांगीण विकास करना है। मंत्री भूरिया ने अपने पिता को किया याद इस मौके पर मंत्री भूरिया ने अपने पिता स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता क्षेत्र के लिए ‘विकास पुरुष’ थे और पेटलावद को एक आदर्श विधानसभा बनाना उनका सबसे बड़ा सपना था। मंत्री भूरिया ने इस सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया। विभागीय प्राथमिकताओं पर की बातचीत मंत्री भूरिया ने विभागीय प्राथमिकताओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उनका संकल्प है कि मध्य प्रदेश और उनके क्षेत्र में कोई भी आंगनवाड़ी केंद्र भवन विहीन न रहे। वर्तमान में प्रदेश के लिए 3 हजार आंगनवाड़ियां स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से 100 पेटलावद क्षेत्र के लिए हैं। अगले साल भी क्षेत्र को 100 और आंगनवाड़ियां मिलेंगी। इस अवसर पर मंच पर जनपद पंचायत अध्यक्ष रमेश सोलंकी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेश गामड़, जिला भाजपा उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, मंडल अध्यक्ष पेटलावद संजय कहार, मंडल अध्यक्ष झकनावदा जितेंद्र राठौड़, मंडल अध्यक्ष सारंगी पप्पू गामड़, मंडल अध्यक्ष रायपुरिया लक्ष्मण मालिवाड, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मुकेश परमार, जिलाध्यक्ष अजजा मोर्चा जगदीश जाटव और जिला मंत्री दुर्गादास सिंह मोटापाला उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *