पेटलावद से लापता 15 वर्षीय छात्र मिला:झाबुआ पुलिस ने बामनिया स्टेशन से कुछ ही घंटों में सुरक्षित बरामद किया

झाबुआ जिले की पेटलावद पुलिस ने एकलव्य स्कूल छात्रावास से लापता हुए 15 वर्षीय छात्र को कुछ ही घंटों में सुरक्षित ढूंढ निकाला है। छात्र को बामनिया रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। छात्र एकलव्य स्कूल पेटलावद के छात्रावास से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने रविवार देर शाम पेटलावद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 64/2026 के तहत धारा 137(2) बी.एन.एस. में मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही सक्रियता दिखाते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली गई। साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान तेज किया गया। पुलिस ने बामनिया रेलवे स्टेशन से छात्र को सकुशल बरामद किया पुलिस की सतर्कता और बेहतर तालमेल के कारण नाबालिग छात्र को देर रात में बामनिया रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने छात्र को उसके परिजनों को सौंप दिया। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिवार ने झाबुआ पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक झाबुआ ने इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *