पेट्रोल पंप कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवर से लूट:कोरबा में 2 कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा, चालक को चाकू की नोक पर लूटा

कोरबा में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लूट की 2 वारदात को अंजाम दिया गया है। चैतमा चौकी क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर लगभग 8,500 रुपए लूटे गए। जबकि कुसमुंडा क्षेत्र में एक ट्रक चालक से 8,000 रुपए और मोबाइल छीन लिया गया। जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला। लाठी-डंडे और चाकू से लैस बदमाशों ने कर्मचारी कांशीराम टाडिया और राजकुमार कश्यप को बंधक बना लिया और मारपीट करते ही 8 हजार 500 रुपए लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने दोनों कर्मचारियों को पेट्रोल पंप के कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गए। कर्मचारियों ने किसी तरह मैनेजर रामकुमार पटेल को फोन कर जानकारी दी। मैनेजर ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। कांशीराम के चेहरे पर चोट के निशान पाए जाने पर उन्हें अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप लूट मामले में जांच जारी एएसपी नीतिश ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूटपाट की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। क्षेत्र में पहले भी कई पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया जा चुका है, हालांकि ऑनलाइन भुगतान बढ़ने से अब नकदी की मात्रा कम रहती है। कुसमुंडा में ट्रक चालक से चाकू की नोक पर लूट दूसरी घटना कुसमुंडा क्षेत्र में हुई, जहां बीती रात एक ट्रक चालक को चाकू की नोक पर लूट लिया गया। चालक ने वाहन पार्क कर नीचे उतरते ही हमलावरों का शिकार हो गया। बदमाश उससे 8,000 रुपए नकद और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने बरामद की नकदी और मोबाइल पीड़ित चालक की शिकायत पर कुसमुंडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। कुछ ही घंटों में दो स्कूटी सवार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से एक नाबालिग और दूसरा बालिग है। पुलिस ने आरोपियों से 5,200 रुपए नकद और लूटा गया मोबाइल बरामद किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने कुसमुंडा मामले में प्रार्थी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *