जालोर जिले की बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के डांगरा में स्थित तिरुपति पेट्रोल पंप पर 29 अक्टूबर को तोड़फोड करने व सेल्समैन के साथ मारपीट करने के 3 आरोपियों को बिशनगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में पहले भी 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बिशनगढ थानाधिकारी पन्नालाल ने बताया कि प्रार्थी बिशनगढ़ हॉल डांगरा गांव में स्थित तिरुपति ऑयल डांगरा पेट्रोल पंप पर निवासी करताराम पुत्र भीमाराम चैधरी 29 अक्टूबर की रात को पेट्रोल पंप बंद करके सो रहा था। तभी रात करीबन 1.30 से 2 बजे के बीच कुछ युवक सफेद कलर की केम्पर लेकर आए। इन बदमाशों ने सेल्समैन को उठाकर 1500 रुपये का डीजल केम्पर में भरवाकर डीजल के पैसे मांगने पर पैसे देने से इनकार करके पेट्रोल पंप पर तोडफोड़ की और मारपीट करके चोटे पहुंचाई। इस रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए बिशनगढ़ पुलिस ने बाड़मेर जिले के जसाई पुलिस थाना क्षेत्र के स्वरूपसिंह (24) पुत्र कुम्पसिंह राजपूत, जालोर के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र निवासी जसवंतसिंह (31)पुत्र नारायणसिंह राजपमत, बाडमेर के पुलिस थाना चैहटन थाना क्षेत्र के दुधवा खुर्द निवासी नरपतसिंह (29) पुत्र तनसिंह राजपूत को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त बोलेरो को जब्त किया गया है। पहले पकड़े जा चुके 2 आरोपी
बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के बालवाड़ा निवासी किरणसिंह (30) पुत्र शम्भुसिंह राजपूत व बालोतरा जिले के सिवाना पुलिस थाना क्षेत्र के भागवा निवासी महेन्द्रसिंह (33) पुत्र चन्दनसिंह राजपूत को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किया जा चुका है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी पन्नालाल, काॅन्स्टेबल रणवीर सिंह, वीरमाराम व जोगेश कुमार शामिल रहे।


