खैरागढ़ के रश्मि देवी फ्यूल पेट्रोल पंप बदमाशों ने मारपीट की है। बुधवार को दो बदमाश स्कूटी से पेट्रोल पंप पर पहुंचे और बिना अनुमति के खुद अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरने लगे। जब पंप कर्मचारी ने उन्हें रोका तो दोनों ने उसके साथ बहस शुरू कर दी। मामला बिगड़ते देर नहीं लगी और एक बदमाश ने कर्मचारी पर पत्थर से हमला कर दिया। हालांकि वह निशाना चूक गया। इसके बाद उन्होंने लोहे की पाइप से कर्मचारी के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाने में शिकायत करने से डर रहे हमले के बाद पीड़ित कर्मचारी और उसका परिवार डर में है और उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत करने से मना कर दिया। पेट्रोल पंप के संचालक हरजीत सिंह ने आगे आकर CCTV फुटेज के आधार पर खैरागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से कार्रवाई की मांग घटना ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कलेक्टर निवास के पास होने के बावजूद, जहां नियमित पुलिस गश्त होती है, इस तरह की घटना का होना चिंताजनक है। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और वे पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


