पेड़ काटने के टाचिये से चचेरे भाई का मर्डर:टाचियां सिर में फंसा रहा और आरोपी फरार,गांव में तनाव की स्थिति

अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के गांव बेरे में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की चचेरे भाई ने हत्या कर दी। घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक के सिर से खून नहीं रूका था। मृतक के भाई इमामुद्दीन ने बताया कि घर और खेत के पास स्थित एक नीम का पेड़ मृतक बली के हिस्से में आता था। उसका चचेरा भाई फकरू जबरन पेड़ काटना चाहता था, जिसको लेकर पिछले कई दिनों से दोनों के बीच कहासुनी चल रही थी। शुक्रवार सुबह फकरू टाचिये से पेड़ काट रहा था। जब बली ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो फकरू ने टाचिये से बली के सिर पर वार कर दिया और टांगी को सिर में फंसा छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने ही टांगी को सिर से निकालकर बली को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया है कि बली खेती-किसानी करता था और उसके सात बच्चे हैं। जिस नीम के पेड़ को लेकर विवाद हुआ, वह बली के खेत और घर के पास उसकी जमीन में स्थित था।फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *