भास्कर न्यू ज | पोलमी कुकदूर थाना क्षेत्र के कुल्ही डोंगरी-बिरेनबाह सड़क पर गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान राहेतु धुर्वे पिता इतवारी धुर्वे निवासी ग्राम छिरहा, कुल्ही डोंगरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक गुरुवार रात करीब 7 से 8 बजे के बीच अपनी मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान कुल्ही डोंगरी से बिरेंन बाह जाने वाले मार्ग पर यह हादसा हो गया। आशंका है कि युवक की बाइक तेज रफ्तार में थी। इससे अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कुकदूर भेज दिया है। मर्ग कायम किए हैं।


