बालोद| शनिवार को हर्राठेमा से वनपंडेल मार्ग पर तूफान वाहन पेड़ से टकरा गई। इस घटना में एक परिवार के 17 लोग घायल हो गए। जिनमें 5 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 2 बच्चे व 3 महिलाएं शामिल है। पुलिस के अनुसार तूफान वाहन मंे सवार लोग शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान हर्राठेमा से वनपंडेल मार्ग में पेड़ से टकरा गई। हादसे की मुख्य वजह अब तक सामने नहीं आई है। बालोद पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी देर शाम को मिली है। वाहन में सवार लोग कहां से कहां जा रहे थे, यह घायलों से पूछताछ करने के बाद मालूम हो पाएगा।


