पेनल्टी शूट में बिरसा बचपन स्कूल की टीम बनी विजेता

भास्कर न्यूज|भरनो स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्लस टू हाई स्कूल भरनो के खेल मैदान में मंगलवार को सरना फुटबॉल क्लब भरनो के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय कैश मनी प्राइज तथा जोड़ा खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। मैच का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव, पूर्व मुखिया मुकेश उरांव, मुखिया प्रतिनिधि शिव कुमार केशरी, पंसस बिरसा उरांव, जहांगीर आलम, जेएसएलपीएस बीपीएम नीलकंठ कच्छप सहित अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर और बॉल किक कर किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच राइजिंग क्लब भरनो बनाम बिरसा बचपन स्कूल तेतरटोली, बेड़ों टीम के बीच खेला गया, जिसमे खेल के दौरान कोई गोल नहीं होने पर पेनाल्टी शूट में बिरसा बचपन स्कूल तेतरटोली बेड़ों की टीम 2 गोल से विजय रही। मौके पर सरना क्लब भरनो के अध्यक्ष मुकेश उरांव ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीम हिस्सा ले रही है, इसका फाइनल मैच आगामी 16 अगस्त को होगा। इस टूर्नामेंट के विजेता टीम को 21 हजार रूपए नकद एक खस्सी और शिल्ड दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को 10 हजार रूपए नगद एक खस्सी और शिल्ड दिया जाएगा, साथ ही तीसरा और चौथा स्थान लाने वाली टीम को भी 5-5 हजार रुपए नगद राशि पुरस्कार में दिया जाएगा। मौके पर ग्राम प्रधान तेतरा पहान, पंसस बिरसा उरांव, वार्ड सदस्य शिवचरण बारला, सुरेश उरांव, पीके सिंह, गंदूर लोहरा, पिंटू बड़ाईक, संजय लोहरा, तेजुवा उरांव, कुर्बान कोटवार, राजू लोहरा, मनषा उरांव, झूलन बड़ाईक, जुडू उरांव समेत समिति के अन्य सदस्य व काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *