पेशेवर जीवन में कॉन्फिडेंस, कमांड व करेज जरूरी: प्रो. रश्मि

सिटी रिपोर्टर | कांच की दीवार को तोड़ने के लिए न केवल महिलाओं की कोशिश आवश्यक है, बल्कि पुरुषों का भी सहयोग जरूरी है। महिलाएं करियर और परिवार दोनों को बिना निर्भरता के संभाल सके, इसके लिए महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करना होगा। ये कहना है फेडएक्स की एमडी मयूरी श्रीवास्तव का। वे शनिवार को आईआईएम रायपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित “शक्ति रथ 2025” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। वहीं प्रो. रश्मि शुक्ला ने 3C को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा- किसी भी पेशेवर जीवन में “3C” (Confidence, Command, Courage) की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दौरान टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट की निदेशक पंखुड़ी गुप्ता ने महिलाओं को आत्म-विश्वास, अपनी योग्यता साबित करने और भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार रखने के महत्व पर जोर दिया। शक्ति रथ 2025 में दो महत्वपूर्ण पैनल डिस्कशन हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *