पेसा कानून कैबिनेट से पास करने पर सीएम को विद्यार्थियों ने दी बधाई

रांची | आदिवासी बालक- बालिका छात्रावास रांची के स्टूडेंट्स ने झारखंड सरकार के कैबिनेट से पेसा कानून पारित किए जाने की खुशी में आभार यात्रा निकाली। आदिवासी हॉस्टल से ढोल-मांदर, नगाड़ा बजाते हुए सभी विद्यार्थी अपनी संस्कृति, सभ्यता को बचाने के संकल्प के साथ जेल मोड़ होते हुए मुख्यमंत्री आवास तक नाचते-गाते गए। सभी छात्र-छात्राओं ने हेमंत सोरेन से मिलकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। छात्रावास के अधीक्षक डॉ. रामकिशोर भगत और महामनी उरांव ने कहा कि झारखंड सरकार ने आदिवासियों के लिए इतना बड़ा कानून बना दिया। अब यहां के जल, जंगल, जमीन को कोई लूट नहीं पाएगा। छात्र नेता संजय महली ने कहा कि हेमंत सोरेन जो कहते हैं, वह करते हैं। इस अवसर पर रामदयाल उरांव, कार्तिक उरांव सुमित उरांव, प्रकाश भगत, शशि लकड़ा, सुखदेव भगत, मोहन उरांव विभिन्न छात्रावास के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *