पेसा पर सरकार का रवैया टालमटोल वाला : पूर्णिमा

भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार पेसा कानून लागू करने के मामले में टालमटोल रवैया अपना रही है। विधानसभा में दिए गए जवाब से इस बात की पुष्टि होती है। जमशेदपुर पूर्वी विधायक ने पेसा कानून से संबंधित सवाल सरकार से पूछे थे, जिसमें सरकार ने माना है कि सारी प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं। झारखंड पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियमावली, 2024 निर्माण की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। यहां सरकार ने यह नहीं बताया कि कब तक पेसा कानून लागू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *