पैदल चलते व्यापारी को कार ने उड़ाया VIDEO:25 फीट दूर गिरा और बेहोश हो गया, जान बच गई, पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया

अलवर शहर में शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में पैदल जा रहे व्यापारी योगेश जांगिड़ पुत्र जगदीश प्रसाद को कार ने पीछे से टक्कर दी। जिससे व्यापारी करीब 25 फीट दूर जाकर गिरा। वह मौके पर बेहोश हो गया। तुरंत अस्पताल लेकर गए। लेकिन व्यापारी की जान बच गई। यह घटना 26 जनवरी को सुबह 10 बजकर 40 मिनट की है। जिसका CCTV भी सामने आ गया। वीडियो में व्यापारी रोड के किनारे चलता दिख रहा है और पीछे से लाल रंग की कार ने आकर उसे टक्कर दी। घायल व्यापारी के भाई ने बताया कि उनकी येागेश फर्नीचर के नाम से शिवाजी पार्क मुख्य रोड पर दुकान है। बगल में उनकी वैल्डिंग की दूसरी दुकान हैं। 26 जनवरी को सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर योगेश दुकान से पास में ही टॉयलेट करने निकला था। दुकान के बाहर आने के बाद कुछ ही कदम चला था। तभी पीछे से लाल रंग की कार ने तेज रफ्तार में टक्कर दी तो वह करीब 25 फीट दूर जाकर गिरा। गिरते ही बेहोश हो गए। वेल्डिंग की दुकान के सामने की घटना होने के कारण उनके काम करने वाले लोग आए और तुरंत पास के निजी अस्पताल लेकर गए। जिससे व्यापारी की जान बच गई। लेकिन उनके सिर पर गहरी चोट है। हाथ-पैर में भी चोट के निशान है। वैसे व्यापारी की जान बच गई। योगेश के भाई ने बताया कि घटना के बाद से दो बार शिवाजी पार्क थाने में गए हैं। थाने वालों को घटना की सीसीटीवी लाकर दे दिया। अब कह रहे हैं कार का नंबर लेकर आओ। तभी कुछ हो सकेगा। बिना नंबर के कुछ नहीं कर पाएंगे। इस मामले में शिवाजी पार्क थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट ले ली है। मामले की जांच कर रहे हैं। जल्दी कार वाले का पता लगा लिया जाएगा। पीड़ित को परेशान नहीं होने देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *