पैरामेडिकल कॉलेज : कैथ लैब टेक्नोलॉजी, इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा की शुरुआत

भीलवाड़ा | पांसल स्थित एस टेक ग्रुप ने सत्र 2024-25 से जिले में पहली बार पैरामेडिकल के क्षेत्र में डिप्लोमा इन कैथ लैब टेक्नोलॉजी और डिप्लोमा इन इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर टेक्नोलॉजी शुरू किया है। पैरामेडिकल के अन्य कोर्स जैसे डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा इन ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी औरडिप्लोमा इन रेडिएशन टेक्नोलॉजी में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है।12वीं साइंस (मैथ्स/बायो) के विद्यार्थी इन कोर्सेस में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। एस टेक पैरामेडिकल कॉलेज को राजस्थान स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल से मान्यता प्राप्त है। 2009 में स्थापित एस टेक ग्रुप के 30 बीघा में फैले कैंपस में अत्याधुनिक लैब्स, डिजिटल क्लास रूम और स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल व बस की सुविधाएं उपलब्ध हैं। संस्थान की चेयरपर्सन मान कंवर तोतला ने बताया कि कैथ लैब तकनीशियन अस्पताल में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो हृदय रोगों के निदान और उपचार में सहायता करते हैं।डिप्लोमा इन इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर टेक्नोलॉजी छात्रों को अस्पतालों में गंभीर चिकित्सा आपात स्थितियों को संभालने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करता है। इच्छुक विद्यार्थी पटेल नगर अथवा पांसलस्थित संस्था के कैंपस में संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *