पैरावट की आग में मिला वृद्ध का शव, मामले की जांच शुरू

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव गंडई के मानपुर नाका गांव में खेत की पैरावट में लगी आग में वृद्ध का शव मिला है। शव की पहचान 90 वर्षीय दुर्जन राम वर्मा के रुप में हुई है। लेकिन वृद्ध की मौत और पैरावट में जलने को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिसकी जांच में गंडई पुलिस जुट गई है। पुलिस ने बताया कि नर्मदा मुख्य मार्ग पर मौजूद खेत में कुछ लोगों ने पैरावट में आग देखा। ग्रामीण पैरावट के करीब पहुंचे तो उसमें एक वृद्ध का शव भी जल रहा था। इसके बाद आसपास के लोगों ने आग बुझाकर शव को बाहर निकाला। आसपास मौजूद चप्पल व सामानों से शव की पहचान दुर्जन राम के रुप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मानसिक रुप से बीमार चल रहा था। शव 70 फीसदी तक जल गया था, जिसके पीएम के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *