पैरा के ढेर में मिली बुजुर्ग की जली लाश:आग की लपटें देख खेत पहुंचे थे ग्रामीण; खैरागढ़ में 2 दिन में दूसरी घटना

खैरागढ़ जिले के एक खेत में रखे पैरा (भूसा) के ढेर के बीच लाश बरामद हुई। खेत से धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे। पैरा के बीच मानव शव दिखाई देने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि जला हुआ शव 95 साल के बुजुर्ग का है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ये हादसा है या कोई साजिश। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना गंडई थाना के मानपुर नाका क्षेत्र की है। पैरा में जलकर मौत की 2 दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले रविवार को बलौदाबाजार जिले में पराली की आग में एक महिला जिंदा जल गई थी। बताया जा रहा है कि महिला धुएं की चपेट में आकर बेहोश हुई और खेत में गिर पड़ी। करीब 2 घंटे तक आग में जलती रही। पहले देखिए ये तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार मानपुर नाका क्षेत्र में सोमवार सुबह खेत से धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्हें जली हुई लाश मिली। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। जांच के दौरान शव के पास मिली छड़ी और अन्य पहचान के आधार पर मृतक की पहचान दुर्जनराम वर्मा (95 वर्ष) के रूप में हुई है। वे मानपुर नाका क्षेत्र के धरसिया वर्मा के बेटे थे। आग लगने की वजह अब तक साफ नहीं स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्जनराम वर्मा उसी खेत के आसपास रहते थे, जहां यह घटना हुई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी और बजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर सबूत जुटाए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच चल रही है। शुरुआती जांच में हादसा, लापरवाही या किसी आपराधिक साजिश तीनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। खैरागढ़ एडिशनल एसपी नितेश गौतम ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। सभी एंगल से जांच की जा रही है। ……………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पराली की आग में जिंदा जली महिला…VIDEO:बलौदाबाजार में चारा लेने गई थी, धुएं से बेहोश होकर खेत में गिरी, 2 घंटे तक जलती रही छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पराली की आग में एक महिला की जिंदा जल गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने खेत में चारा (पैरा) लेने गई थी। उसी समय आसपास के खेतों में पराली जलाई जा रही थी, जिससे पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया था। तेज धुएं के कारण महिला को सांस लेने में दिक्कत हुई। वह बेहोश होकर खेत में गिर पड़ी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *