डौंडी| सोमवार की रात करीब 10 बजे पैसेंजर ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम कामता निवासी तीरथ कुमार रावटे (34 साल) की रायपुर से अंतागढ़ की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना खेरवाही और सल्हाईटोला के बीच हुई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर लिया गया है।


