पॉक्सो केस में डीएनए सैंपल बदलने की डील!:8 लाख रिश्वत मांगी, एसीबी ने जाल बिछाया, पर अफसर ट्रैफिक में फंसे…आरोपी 3 लाख लेकर गायब

दौसा में पॉक्सो केस में फंसे दो युवकों की डीएनए सैंपल बदलवाने के लिए 8 लाख रुपये की डील हुई। एसीबी को एफएसएल लैब टेक्निशियन राम बाबू मीणा और दलाल रवि मीणा के खिलाफ सत्यापन में सबूत मिले। दोनों को ट्रैप करने के लिए एसीबी के अफसर निकले भी लेकिन ट्रै​फिक जाम में फंस गए और जब तक पहुंचते आरोपी 3 लाख रुपए लेकर गायब हो गया। फिलहाल, एसीबी ने वॉयस रिकॉर्डिंग के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। एसीबी में शिकायत हुई थी कि एफएसएल लैब में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपियों की डीएनए सैंपल बदलने के लिए घूस मांगी गई है। एसीबी ने परिवादी को पैसे लेकर भेजा और कहा कि जैसे ही आरोपी घूस ले इशारा कर देना। लेकिन इसके पहले ही दलाल रवि परिवादी को स्कूटर से घर ले गया। एसीबी टीम ने पीछा किया पर जाम में फंस गई। तब तक दलाल रवि परिवादी को वापस छोड़ गया। एसीबी जब उसके घर पहुंची तब तक पैसे गायब हो चुके थे। एसीबी ने सत्यापन और पैसे के लेन-देन की वॉयस रिकॉर्डिंग के आधार पर केस दर्ज किया ऐसे समझें कैसे एसीबी को चकमा दे गए दोनों आरोपी : 31 अक्टूबर को लोटवाड़ा निवासी रामकेश ने एसीबी में शिकायत दी। उनका कहना था कि उनके भाई सुमेर व अजीत पॉक्सो एक्ट में जेल में हैं। इसी दौरान अजीत मीना के भाई अजय के पास एक कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम रवि मीना बताया। उसका दावा था कि एफएसएल अधिकारी रामबाबू मीणा आपके भाई के मामले में डीएनए सैंपल बदलवा सकते हैं। इसके लिए आठ लाख रुपए लगेंगे। रामकेश ने कहा-मैं रिश्वत नहीं दूंगा, इन लोगों को रंगे हाथ पकड़वाऊंगा : रामबाबू ने एसीबी को कहा कि वह रिश्वत नहीं देगा। डीएनए रिपोर्ट बदलने की एवज में आठ लाख ले रहे आरोपी व एजेंट पकड़वाना चाहता है। एसीबी ने कांस्टेबल आशीष का भेजकर सत्यापन करवाया। सत्यापन में समाने आया कि एफएसएल में प्रयोगशाला सहायक रामबाबू मीना व रवि मीना डीएनए रिपोर्ट बदलने की एवज में आठ लाख रुपए मांग रहे हैं। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप करने का जाल बिछाया। रिश्वत की रकम तैयार: असली और डमी मिलाकर 3 लाख की थैली : रामकेश ने पचास हजार के असली नोट और ₹2.50 लाख की डमी करेंसी थैली में रखी। एसीबी टीम के साथ छह नवंबर शाम को एनआरआई चौराहे के पास चाय की थड़ी पर पहुंचे। कुछ देर बाद रवि मीना स्कूटी पर आया। रवि मीना ने परिवादी को घर ले गया। इस दौरान एसीबी की टीम ने पीछा शुरू किया, लेकिन ट्रैफिक जाम के कारण एसीबी की गाड़ियां फंस गई और आरोपी रवि की स्कूटी ओझल हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *