पोंडी के जंगलों में बाघ का मूवमेंट एक सप्ताह में दूसरी बार पालतू बैल का शिकार फॉरेस्ट का बाघ से इनकार, तेंदुआ होने की आशंका
सिंघौरा में म्रत मिला बैल, जबड़े गले मे चोट के निशान
वेंकटनगर। जिले के जैतहरी जनपद के ग्राम पंचायत सिंघौरा में शनिवार रविवार की रात बाघ ने बैल पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। जानकारी अनुसार सिंघौरा निवासी रामप्रकाश पनिका पिता गुहिरा पनिका के घर में बंधे मवेशियों पर बीती रात लगभग 2 बजे के आसपास बाघ ने हमला कर दिया, जिसके बाद आवाज सुनकर उठे घरवालों ने देखा तो वहा बाघ था। घरवालों के हल्ला करने पर बाघ जंगल की तरफ भाग गया। बाघ के हमले से एक बैल की मौत हो गयी है। सुबह घरवालों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। पिछले कई दिनों से वन परिक्षेत्र जैतहरी अन्तर्गत बाघ के विचरण की सूचना मिल रही है। पिछले सप्ताह ही ग्राम केरहा में भी बाघ ने बैल का शिकार किया था।


