पोकरण एमएलए महंत प्रतापपुरी ने की पैरामोटर राइड:भगवा भेष में आसमान की सैर की, सम गांव में एडवेंचर टूरिज्म का उठाया लुत्फ

जैसलमेर के सम गांव में पोकरण एमएलए महंत प्रतापपुरी ने एडवेंचर टूरिज्म का लुत्फ लेते हुए पैरामोटर उड़ाई। इस दौरान उन्होंने पैरा मोटर में आसमान की सैर की और रेगिस्तान के धोरो को आसमान से देखा। इस दौरान बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ख़ीमाराम सुथार समेत बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। दरअसल ख़ीमा राम सुथार के सम गांव स्थित गंगा रिसोर्ट का महंत प्रतापपुरी ने दौरा किया। इस दौरान सभी ने पोकरण एमएलए का गंगा रिसोर्ट आने पर उनका स्वागत किया। इस दौरान महंत ने सभी को आशीर्वाद दिया और सम में चल रही टूरिस्ट एक्टिविटी की जानकारी ली। महंत प्रताप पुरी ने इस दौरान वहां चल रही पैरा मोटर पर राइड करने की इच्छा जताई। ख़ीमाराम सुथार ने पैरा मोटर एक्टिविटी की जानकारी देते हुए उन्हें ट्रेंड पाइलट के साथ पैरा मोटर पर बैठाया। महंत प्रताप पुरी ने पैरा मोटर पर बैठकर आसमान की लंबी सैर की और आसमान से सम गांव के मखमली धोरों को देखा। इस दौरान सेल्फी स्टिक से इसका विडियो भी बनाया गया। महंत के पैरा मोटर की सवारी का विडियो देख सभी महंत की एडवेंचर एक्टिविटी को देख काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि जैसलमेर के सम गांव में इन दिनों सैलानियों की चहल पहल है। इस दौरान धोरों पर सैलानियों के लिए कैमल सफारी, जीप सफारी, क्वाड बाइक, पैरा-सीलिंग व पैरा मोटरिंग उपलब्ध है। महंत प्रताप पुरी ने भी पैरा मोटर की राइड कर एडवेंचर का आनंद लिया। भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ख़ीमाराम सुथार ने बताया- महंत जी को पैरा मोटर की राइड करते देखना अपने आप में एक अलग ही अनुभव रहा। महंत जी को भी खुले आसमान में उड़ना बहुत पसंद आया। इस राइड में कई सैलानी काफी घबरा जाते हैं। मगर महंत जी बिल्कुल भी नहीं घबराए और 5 मिनट की पूरी राइड का आनंद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *