पोकरण में मरु महोत्सव का आगाज:मनीष सैन बने मिस्टर पोकरण; साफा, मटका दौड़, रस्साकशी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

पोकरण में आज से मरु महोत्सव 2026 की शुरुआत हुई। मरु महोत्सव का आयोजन 4 दिन तक चलेगा जिसमें 29 जनवरी को पोकरण और 30, 31 जनवरी और 1 फ़रवरी को जैसलमेर में आयोजित किया जाएगा। कालबेलिया नृत्य, ढोल नगाड़े, गैर का आयोजन कार्यक्रम की शुरुआत में शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें देश के कोने कोने से कलाकार शामिल हुए। शोभायात्रा में कालबेलिया नृत्य, ढोल नगाड़े, विभिन्न बैंड के साथ ही गैरों का आयोजन भी किया गया। जिसमें कलाकारों ने नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। शोभा यात्रा सालम सागर तालाब से शुरू होके महोत्सव परिसर तक पहुंची और वहा पर मंच पर मौजूद अतिथियों ने बैलून हवा में छोड़ कर महोत्सव की शुरुआत की। शोभा यात्रा में ऊंट घोड़े और अलग अलग झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के PHOTOS…
सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक गीत के बाद हुई प्रतियोगिताएं मरु महोत्सव की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक गीत की प्रस्तुति के साथ हुई। उसके बाद भवाई डांस आयोजित किया गया। भवाई नृत्य करने वाले कलाकार रेवंत राम ने किलो और तलवार पर नृत्य किया। इसके बाद गैर नृत्य आयोजित किया गया। डांस के बाद साफा बांध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दो मिनट में साफा बांधने की समय सीमा दी गई। साफा बांध प्रतियोगिता में भोमसिंह जोधा फलसुंड विजेता रहे। उसके बाद मिस्टर पोकरण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मिस और मिस्टर पोकरण प्रतियोगिता हुई मिस्टर पोकरण प्रतियोगिता में मनीष सैन मिस्टर पोकरण बने। मिस पोकरण प्रतियोगिता में यहां की स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लड़कियों ने लाल राजस्थानी शूट के साथ गहने और शृंगार के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। मिस पोकरण प्रतियोगिता में वर्षा भाटी मिस पोकरण 2026 बनी। महिलाओं की मटका दौड़ प्रतियोगिता में सुनीता राठौड़ विजेता रही। पुरुषों की रस्साकशी में पीएल जिम की टीम विजेता रही। वही महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में भी पीएल जिम की टीम विजेता रही। बड़ी संख्या में उमड़े लोग मरु महोत्सव को देखने के लिए हज़ारों लोगों का जन समूह उमड़ पड़ा। मरु महोत्सव में अलग अलग कार्यक्रमों को देखने के लिए आस पास के क्षेत्र से लोग पोकरण आए। मरु महोत्सव में अब शाम को संस्कृतिक संध्या का आयोजन लोहारकी गांव में होगा। जिसमें लोक कलाकर और प्रसिद्ध गायक मोती खान शिरकत करेंगे। मरु महोत्सव प्रतियोगिताओं के विजेताओं PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *