पोते के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोए दादा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर 8 साल के बेटे की मौत, मां-बाप घायल

हिंडौन सिटी में ट्रक की टक्कर से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। पोते के शव लिपटकर दादा फूट-फूटकर रोने लगे। बच्चा अपने मां-बाप के साथ बाइक पर जा रहा था। पिता ने सड़क किनारे बाइक रोकी, इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना महवा मार्ग पर भारद्वाज पेट्रोल के पास रविवार शाम 4 बजे की है। सूचना पर महू पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पहचान वजीरपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी प्रियांशु जाट (8) पुत्र ओसपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। सड़क किनारे बाइक रोकी, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर
महू पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया- रविवार को प्रियांशु अपने पिता ओसपाल और माता आशा देवी के साथ कलसाड़ा में एक रिश्तेदार से मिलने गया था। शाम को तीनों बाइक से अपने गांव शेखपुरा लौट रहे थे। रास्ते में प्रियांशु के पिता ओसपाल के मोबाइल पर किसी का फोन आया तो वह सड़क किनारे बाइक रोककर बात करने लगे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत चौकी प्रभारी ने बताया कि टक्कर लगने से बाइक पर सबसे आगे बैठा प्रियांशु उछलकर सड़क पर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रियांशु के माता-पिता भी बाइक से गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे, उसके माता-पिता को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे के माता-पिता और अन्य परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से परिजनों को संभाला। इकलौता बेटा था प्रियांशु पिता ने बताया- हादसे से कुछ देर पहले ही प्रियांशु ने उनसे अच्छी पढ़ाई कर अधिकारी बनने और परिवार के लिए एक अच्छा घर बनवाने की बात कही थी। लेकिन हमें नहीं पता था कि कुछ ही देर बाद ये हादसा हो जाएगा। प्रियांशु हमें छोड़कर चला जाएगा। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फरार ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *