हरियाणा में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एयर होस्टेस का डिजिटल रेप करने वाला टेक्नीशियन दीपक पोर्न एडिक्ट है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसकी मोबाइल की जांच की तो सर्च हिस्ट्री में पोर्न वीडियो ढूंढने के सबूत मिले हैं। यह भी खुलासा हुआ कि उसने एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने से पहले और बाद में भी पोर्न वीडियो देखे थे। पुलिस ने शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह ICU की मशीन का ही टेक्नीशियन था। एयर होस्टेस एक दिन पहले मेदांता अस्पताल में आई। जब उसे ICU में लाया गया तो तभी से उसकी नीयत बिगड़ गई थी। इसीलिए उसने 6 अप्रैल को पहले पोर्न देखा। फिर वेस्टबैंड (कमरबंद) का साइज चेक करने के बहाने गया। जहां उसने चादर के अंदर हाथ डालकर एयर होस्टेस के प्राइवेट पार्ट में उंगली से छेड़छाड़ की। वारदात के दौरान वहां मौजूद स्टाफ को किसी न किसी बहाने काम में उलझाकर रखा ताकि कोई उसे देख न सके। इसके बाद वह ICU से बाहर आया। फिर उसने अकेले में पोर्न मूवी देखी। CCTV फुटेज से पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने जब एयर होस्टेस से डिजिटल रेप की जांच शुरू की तो सबसे पहला शक ICU में तैनात मेल स्टाफ पर ही था। चूंकि आरोपी दीपक (25) की ड्यूटी ICU की मशीन पर थी, इस वजह से उसे आने-जाने में कोई रोक-टोक नहीं थी। पुलिस ने ड्यूटी रजिस्टर खंगाले तो पता चला कि वह उस दिन ड्यूटी पर था। इसके बाद पुलिस ने एयर होस्टेस के 6 अप्रैल की रात 9 बजे यौन उत्पीड़न के समय की सीसीटीवी फुटेज चैक की कि उस दौरान कौन-कौन ICU के अंदर गया था। फुटेज में पुलिस को दीपक आता-जाता नजर आ गया। जिसके बाद पुलिस को यकीन हो गया कि उसी ने एयर होस्टेस का यौन उत्पीड़न किया है। गुरुग्राम के DCP डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि आरोपी के घटना के समय पीड़ित के पास जाने की पुष्टि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों से हुई है। आरोपी एवरेज स्टूडेंट, OT की डिग्री की थी
पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला कि बिहार के मुजफ्फरपुर के बधौली गांव का रहने वाला दीपक पढ़ाई में एवरेज स्टूडेंट था। उसने साल 2019-2022 के दौरान एक निजी संस्थान से BSc (OT.) की डिग्री की थी। इसी डिग्री के आधार पर वह नौकरी की तलाश करने लगा। यहां 5 महीने पहले उसे मेदांता अस्पताल में ICU में मशीन टेक्नीशियन के पद पर नौकरी मिल गई। जिसके बाद उसने काम शुरू कर दिया। वह अभी अविवाहित है। वहीं उसका नाम उजागर होने के बाद मेदांता अस्पताल ने उसे नौकरी से हटा दिया है। कैसे पकड़ा आरोपी टेक्नीशियन, 3 पॉइंट में जानिए… CMO से स्वास्थ्य मंत्री ने रिपोर्ट मांगी
इस मामले में हरियाणा सरकार भी एक्टिव हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने गुरुग्राम की CMO से एयर होस्टेस के इलाज से लेकर डिस्चार्ज होने तक की सारी रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद गुरुग्राम सेहत विभाग डॉक्टरों के बोर्ड के जरिए सोमवार को एयर होस्टेस की मेडिकल जांच करेगा। एयर होस्टेस की शिकायत में 4 अहम बातें…. 1. ट्रेनिंग के लिए गुरुग्राम आई थी, अचानक तबीयत बिगड़ी
एयर होस्टेस (46) ने कहा- मैं एयरलाइंस कंपनी की तरफ से ट्रेनिंग के लिए गुरुग्राम आई थी। यहां एक होटल में ठहरी थी। जहां 5 अप्रैल को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे पहले एयरलाइंस कंपनी से पैनल अस्पताल में ले जाया गया। जहां हालत ज्यादा खराब होने पर मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 2. आदमी ने नर्सों से मेरी डिटेल पूछी
एयर होस्टेस ने कहा- 6 अप्रैल को रात करीब 9 बजे 2 नर्सों ने मेरे कपड़े और चादर बदली। मैं अर्धबेहोशी की हालत में थी। तभी रूम में मैंने एक आदमी की आवाज सुनी। मैं वहां सभी आवाजें और वहां जो चल रहा था, उसे सुन सकती थी। उस आदमी ने दोनों नर्सों से मेरे बारे में डिटेल मांगी। इसके बाद नर्सों ने मेरी सारी जानकारी उस आदमी को देनी शुरू कर दीं। इसी दौरान आरोपी व्यक्ति ने एक नर्स से मेरे वेस्टबैंड (कमरबंद) का साइज पूछा। नर्स कुछ बता पाती, उससे पहले ही आरोपी ने कहा कि वह खुद इसकी जांच करेगा। 3. चादर के अंदर हाथ डाला, डिजिटल रेप किया
इस बीच मुझे लगा कि उस आदमी ने मेरे दाहिनी ओर से चादर के अंदर अपना हाथ डाला। उस व्यक्ति ने वेस्टबैंड का साइज चेक करने के बहाने मेरा डिजिटल रूप से रेप किया। वह मेरे प्राइवेट पार्ट में उंगली डाल रहा था। मैं लगभग अचेत थी, इसलिए कोई हरकत नहीं कर सकी। मैं इससे डर भी गई थी। इसके बाद उसने अपना हाथ निकालकर चादर को मेरी नाक तक ढक दिया और कहा कि सब ठीक है। आरोपी ने मेरा डिजिटल रेप किया। 4. चादर पर खून लगा तो नर्स बोली- पीरियड्स आए होंगे
इसके तुरंत बाद एक नर्स अंदर आई। उसने वहां खड़ी दूसरी नर्स को पूछा कि इस चादर पर खून कैसे आया? मैंने अभी-अभी चादर बदली थी। तभी दूसरी नर्स ने कहा कि शायद पीरियड्स शुरू हो गए होंगे। उसने दूसरी नर्स को उसका यौन उत्पीड़न करने वाले के बारे में कुछ नहीं बताया। जिससे मैं और डर गई और फिर चुप रही। एयर होस्टेस ने कहा- 13 अप्रैल को अस्पताल डिस्चार्ज हो गई। इसके बाद पति के साथ होटल आ गई। अगले दिन पति को घटना के बारे में बताया। इसके बाद थाना सदर जाकर बयान दर्ज कराए। क्या है डिजिटल रेप, जिसका आरोप एयर होस्टेस ने लगाया… ———————- पूरा मामला जानने के लिए ये खबरें भी पढ़ें… गुरुग्राम के नामी हॉस्पिटल में एयर होस्टेस का यौन उत्पीड़न:घटना के वक्त पीड़ित वेंटिलेटर पर थी; मेल स्टाफ प्राइवेट पार्ट छूता रहा, नर्सें खड़ी देखती रहीं हरियाणा में गुरुग्राम के एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में एयर होस्टेस के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जिस वक्त ये घटना हुई, एयर होस्टेस वेंटिलेटर पर थी। इस वजह से वह विरोध नहीं कर सकी। पूरी खबर पढ़ें… मेदांता अस्पताल में पहुंची गुरुग्राम पुलिस:एयर होस्टेस छेड़छाड़ केस में नर्सिंग स्टाफ से पूछताछ, CCTV फुटेज कब्जे में ली हरियाणा में गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में बंगाली एयर होस्टेस के यौन उत्पीड़न के मामले में बुधवार को पुलिस जांच करने पहुंची। पुलिस टीम ने CCTV फुटेज को चेक किया। इस दौरान कुछ फुटेज को कब्जे में लिया। इसके साथ ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ से पूछताछ की गई। पुलिस ने 8 से 10 स्टाफ मेंबर्स से जानकारी जुटाई है। पूरी खबर पढ़ें…


