भास्कर न्यूज | बारगांव पल्स पोलियो अभियान के तहत बारगांव स्थित शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला बारगांव में रविवार को 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई गई। अभियान को सफल बनाने के लिए बारगांव के सभी स्कूल में बूथ बनाया गया था। इस दौरान शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला बारगांव बूथ में अभियान की शुरुआत सेवानिवृत्ति ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आरके वर्मा ने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर की। उन्होंने नागरिकों से पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पोलियो एक जानलेवा बीमारी है। इसे जड़ से समाप्त करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। नागरिकों से आह्वान किया कि वे अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। सीएचओ चांदनी मंडारे ने बताया कि भारत एक दशक से पोलियो मुक्त बना हुआ है,चूंकि पोलियो एक बहुत ही गंभीर व संक्रामक बीमारी है, इसलिए इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय यही है कि पांच साल तक के बच्चों को हमेशा पोलियोरोधी दवा पिलाते रहें। आयोजन में आरएचओ एलआर सूर्यवंशी, एएमटी विमला देवांगन, मितानिन मधु देवांगन, शारदा सेन, मीनताज बी, पार्वती यादव, ज्योति कुर्रे, रुखमणी पाल, सुनीता साहू, जयश्री ध्रुव, ईश्वरी वर्मा, नंदरानी वस्त्रकार, नूरी निषाद, देवकुंवर साहू का सहयोग रहा।


