पोलो : लेपर्ड्स टीम आधा अंक के अंतर से जीती

जयपुर | 6 गोल के कोटा कप पोलो टूर्नामेंट में गुरुवार को लेपर्ड्स और चुंडा पोलो के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मैच में लेपर्ड्स टीम सिर्फ आधा अंक से जीत दर्ज करने में सफल रही। डेढ़ गोल के एडवांटेज से खेली लेपर्ड्स टीम की ओर से भवानी कालवी ने 4, मृत्युंजय चौहान ने 2 और मयूरध्वज सिंह ने 1 गोल किया। चुंडा पोलो के लिए फ्रेडरिक डेनियल बोदोऊ ने 5, विशाल ने 2 और शुभम ने 1 गोल किया। दूसरे मैच में रामबाग टीम ने सुहराना ऑल स्टार्स को 9-4 से हराया। रामबाग के लिए शमशीर अली ने 5, डेनियल ओटामेंडी ने 3 और सिद्धांत सिंह ने 1 गोल किया। सुहाना के लिए चारों गोल हूर अली ने किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *