पोषण आधारित गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया

भास्कर न्यूज | नारायणपुर प्रदेश में कृषि विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 15 जिलों के 27 ब्लॉकों के ग्रामीण आदिवासी परिवारों के आय में वृद्धि व वर्षभर पोषित आहार की उपलब्धता के लिए वर्ल्ड बैंक व आईएफएडी के सहयोग से चिराग परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। परियोजना के तहत चिन्हांकित ग्रामों में पोषण आधारित गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए पोषण सखी के रूप में काम करने संबंधित ग्रामों से महिलाओं का चयन किया है। महिलाओं को पोषण सखी के रूप में काम करने के लिए तकनीकी सहयोगी संस्था पीसीआई के सहयोग से 11 से 13 दिसंबर तक तीन दिवसीय पोषण सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय उप संचालक कृषि नारायणपुर के सभा कक्ष में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान चयनित महिलाओं को चिराग परियोजना का परिचय, कुपोषण, संतुलित आहार, कृषि व पोषण में संबंध द्वारा दैनिक भोजन में आहार विविधता के लिए सामाजिक व्यवहार परिवर्तन का संचार करने मास्टर ट्रेनर दुर्गा साहू ब्लॉक कॉर्डिनेटर, पीसीआई व स्वाति सागरवंशी सुपरवाइजर द्वारा प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर प्रभारी उप संचालक कृषि लोकनाथ भोयर, सहायक संचालक कृषि शरद कुमार मारकोले, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी गंगेश्वर भोयर एवं कृषि विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *