पोस्टमार्टम ​िरपोर्ट में खुलासा: युवक की चाकुओं से हत्या, पहचान मिटाने चेहरे पर 10 वार किए थे

बांसवाड़ा| बाहुबली कॉलोनी में रहने वाले विशाल बंजारा पुत्र नटवरलाल का शव शुक्रवार को टामटिया गांव के पास नाले मंे मिला था। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट के अनुसार विशाल की चाकू घोंपकर हत्या की गई थी। हत्यारों ने विशाल के सीने व पेट पर चाकू से कई वार किए थे। पहचान मिटाने के लिए विशाल के चेहरे पर 10 से ज्यादा चाकू से वार किए, जिससे पूरे चेहरे की चमड़ी उधड़ गई थी। इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया था। विशाल पांच दिन से घर से लापता था। 2 फरवरी को उसकी पत्नी सुनीता ने राजतालाब थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 6 फरवरी को टामटिया गांव के पास नाले में शव मिला था। हाथ पर लिखे नाम, कपड़ों और पैर पर बंधी पट्टी के आधार पर पत्नी ने शिनाख्त की थी। सदर थानाधिकारी रूपसिंह ने बताया कि शव मिलने की खबर उसकी मां केसर बंजारा (60) को हुई तो शनिवार को मोर्चरी पहुंची। केसर ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह बंजारा बस्ती में किराए से रहती है। विशाल ने आदिवासी समाज की सुनीता से प्रेम विवाह किया था। वे दोनों ठीकरिया में अलग घर में किराए से रहते थे। केसर ने ठीकरिया नाका पर किसी सेठ के यहां कुछ जेवर गिरवी रखे थे। 30 जनवरी को विशाल, उसका दोस्त दिनेश उसके घर आए और बाइक पर बैठाकर सेठ की दुकान पर ले गए, लेकिन उस समय सेठ ने हिसाब करने से मना कर दिया। इसके बाद विशाल व दिनेश केसर को घर छोड़कर चले गए। 31 जनवरी को केसर दिनेश के साथ सेठ की दुकान पर गई तो सेठ ने कहा कि उसके पास कोई जेवर नहीं हैं। विशाल 30 जनवरी की रात को ही लापता हो गया था। विशाल की हत्या की सुई उसके दोस्त दिनेश और उस सेठ पर टिकी हुई है, क्योंकि केसर ने बताया कि उसने सेठ के यहां सोने-चांदी के गहने गिरवी रखे। इनको छुड़ाने के लिए बेटे विशाल को बोला था। विशाल और उसका दोस्त दिनेश उसे लेकर सेठ के पास गए थे, लेकिन सेठ से हिसाब नहीं किया था। 2 फरवरी को उसकी पत्नी सुनीता ने विशाल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। विशाल के लापता होने की खबर उसकी मां केसर को नहीं दी गई। केसर को बेटे की हत्या का पता 7 फरवरी यानी शव मिलने के दूसरे चला। विशाल की हत्या को लेकर शक की सुई दोस्त दिनेश, सेठ और विशाल की पत्नी सुनीता पर टिकी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस आज कल में हत्या का खुलासा कर सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *