कुकदूर| हायर सेकेंडरी स्कूल कुकदूर में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम हुआ। शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना से हुई। वर्ष 2025 की थीम युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए सशक्त बनाना है पर पोस्टर प्रतियोगिता रखी गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रकृति धुर्वे (11वीं विज्ञान), द्वितीय पर प्रीति धुर्वे (11वीं) और तृतीय पर गीतिका और भूमिका रहीं। प्राचार्य रमेश सिंह पोर्ते ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के बीच युवाओं को अवसरों के अनुसार खुद को सशक्त बनाना होगा। शिक्षिका अन्ना मेरी एक्का ने जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम बताए। शिक्षक के एस धुर्वे ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रभारी दिनेश कुमार कुंभकार, व्याख्याता डीसी पांडे, शिक्षक आरएस क्षत्री, एएस राजपूत, आरके इजरादार, केके मेहर, बीएम पाटले, केएस धुर्वे, जीआर माठले, कामराज सोनी, शिक्षिका आरती गुप्ता सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


