भास्कर न्यूज | जालंधर मेहर चंद पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस मनाया गया। इस मौके पर भारतीय फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर एमएल श्रॉफ के योगदान को याद करते हुए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रोफेसर मीना बंसल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन प्रोफेसर श्रॉफ की जयंती के सम्मान में मनाया जाता है। प्रतियोगिता में डी.फार्मेसी फर्स्ट इयर की छात्रा सिमरन ने पहला और मुस्कान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के दौरान संदीप कुमार, पंकज गुप्ता, सविता कुमारी और अभिषेक भी उपस्थित रहे।


