एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के एंटी रैगिंग सेल ने एनएसएस विंग के सौजन्य से एंटी रैगिंग विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्राचार्य नीरजा ढींगरा ने कहा कि कॉलेज सर्वदा अपने विद्यार्थियों को सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक करने में प्रयासरत रहता है।डॉ ढींगरा ने कहा कि कॉलेज का एंटी रैगिंग सेल समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है। ताकि विद्यार्थी स्वयं एक जिम्मेदार नागरिक की जिम्मेदारी का निर्वहण करते हुए दूसरों को भी इसके लिए तैयार करें।


