पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बताया- कैसी होती है एचआईवी की रोकथाम

भास्कर न्यूज | जालंधर इनरव्हील क्लब ऑफ जालंधर वेस्ट की ओर से विश्व एड्स दिवस के मौके पर मकसूदां स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर डॉ. सारिका खन्ना ने एड्स के कारण, लक्षण, रोकथाम और उपचार पर जागरूकता व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि यह बीमारी एचआईवी वायरस के कारण होती है जो अस्टरिलाइज्ड सिरिंज और सूइयों, बिना जांची रक्त आधान, यौन संपर्क तथा मां से नवजात शिशुओं में फैल सकती है। रोकथाम के लिए स्टरलाइज्ड सिरिंज, जांचे हुए रक्त का उपयोग और यौन संबंधों के दौरान सुरक्षात्मक उपाय आवश्यक हैं। उन्हों‌ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में एचआईवी की जांच फ्री होती है। इस मौके पर पवन सामलोक ने महिलाओं के विरुद्ध हिंसा इसके समाधान पर व्याख्यान दिया। उन्होंने शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और डिजिटल हिंसा के बारे में भी बात की। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे नैतिक मूल्यों का पालन करने और किसी के संकट में होने पर तुरंत आवाज उठाने की सीख दी। पुरस्कार चार्टर प्रेसिडेंट और पीडीसी डॉ. हरविंदर ग्रोवर द्वारा प्रायोजित किए गए। क्लब प्रेसिडेंट डॉ. सारिका खन्ना, पास्ट प्रेसिडेंट मोनिषा सिक्का, अनीता पाबला, पवनजीत समलोक, स्कूल प्रिंसिपल विनोद कुमार पुरी, अनीला पाहवा, सरयू महाजन और नीरज शर्मा भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *