पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था, PAK आर्मी चीफ के साथ चेहरा मिक्स किया

ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच पोस्टर वॉर जारी है। भाजपा के राहुल गांधी को मीर जाफर बताने के जवाब में कांग्रेस ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को जयचंद करार दिया। मंगलवार को शुरुआत भाजपा नेता अमित मालवीय ने की। उन्होंने दो पोस्टर जारी किए। एक में राहुल गांधी चेहरा पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर के साथ मिक्स किया। हालांकि, पोस्ट में उन्होंने मुनीर के नाम का जिक्र नहीं किया। इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दोपहर 3 बजे पोस्टर जारी किया। इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर को जयचंद करार दिया। पहले भाजपा और कांग्रेस के पोस्टर देखिए कांग्रेस ने लिखा- जयशंकर नए दौर के जयचंद भाजपा ने दूसरे पोस्टर में लिखा था- राहुल नए दौर के मीर जाफर अमित मालवीय ने लिखा- राहुल ने प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने की बधाई तक नहीं दी। वह बार-बार पूछते हैं कि हमने कितने एयरक्राफ्ट खो दिए, लेकिन राहुल ने कभी यह नहीं पूछा कि भारतीय सेना ने इस लड़ाई में कितने पाकिस्तानी जेट मारे या कितने हवाई अड्डों को तबाह किया। मालवीय ने दूसरा पोस्टर जारी करते हुए राहुल को आज के समय का मीर जाफर बताया। इस पोस्टर में राहुल, पाकिस्तान की सीमा के अंदर PM शहबाज शरीफ की पीठ पर चढ़े हुए हैं। वे भारतीय बॉर्डर में झांकते हुए पूछ रहे हैं कि हमने कितने एयरक्राफ्ट खोए? नीचे शहबाज कहते हैं- तेज आवाज में पूछो। कौन था मीर जाफर मीर जाफर मुगल जनरल था, जिसे भारतीय इतिहास में विश्वासघात का प्रतीक माना जाता है। 1757 की प्लासी की लड़ाई में उसने अंग्रेजों से मिलकर बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के खिलाफ गद्दारी की। मीर जाफर ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ गुप्त समझौता किया, जिससे सिराजुद्दौला की हार हुई और अंग्रेजों की भारत में सत्ता की नींव पड़ी। बाद में अंग्रेजों ने मीर जाफर को बंगाल का नवाब बना दिया था। राहुल ने 4 दिन में दो बार विदेश मंत्री पर निशाना साधा 19 मई: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने X पर लिखा- विदेशमंत्री की चुप्पी निंदनीय है और इससे सब साफ हो रहा है। मैं फिर से पूछूंगा कि उन्हें ऐसा करने का अधिकार किसने दिया, उनके ऐसा करने से हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए? 17 मई: राहुल गांधी ने X पर निजी न्यूज चैनल का वीडियो शेयर कर जयशंकर पर पाकिस्तान को जानकारी देने का आरोप लगाया था। राहुल ने कहा- विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकारा कि सरकार ने ऐसा किया। उन्हें किसने अधिकार दिया? इसके चलते हमें वायुसेना को कितने विमान गंवाने पड़े? विदेश मंत्रालय ने इसका खंडन किया था। वहीं, DGMO राजीव घई ने कहा था कि ऑपरेशन शुरू होने के बाद हमने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि हम आतंक के अड्डों पर हमला करेंगे। पाकिस्तान ने बातचीत से इनकार कर दिया और जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी। कांग्रेस ने भाजपा को सिंदूर का सौदागर कहा 14 मईः कांग्रेस ने CWC बैठक के बाद सरकार से सवाल पूछे कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की 14 मई को दिल्ली में बैठक हुई थी। इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर पार्टी के कुछ नेताओं, जिनमें शशि थरूर भी शामिल हैं, उनके दिए बयानों पर चर्चा की गई। साथ ही केंद्र सरकार पर ऑपरेशन सिंदूर के राजनीतिकरण का आरोप लगाया। ANI के मुताबिक बैठक में कहा गया कि, ‘यह निजी विचार व्यक्त करने का समय नहीं है, बल्कि पार्टी के आधिकारिक रुख को स्पष्ट करने का समय है। हम एक लोकतांत्रिक पार्टी हैं और लोग अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं, लेकिन इस बार थरूर ने लक्ष्मण रेखा पार कर ली है। CWC के प्रस्ताव में कही गई बातें… ————————————– ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ऑपरेशन सिंदूर- भारतीय डेलिगेशन में थरूर के नाम पर विवाद:कांग्रेस बोली- हमने उनका नाम नहीं दिया; सरकार ने उन्हें एक डेलिगेशन का लीड बनाया केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख बताने के लिए सर्वदलीय सांसदों के 7 डेलिगेशन बनाए हैं। संसदीय कार्य मंत्रालय ने शनिवार को डेलिगेशन को लीड करने वाले सांसदों के नाम जारी किए। इसमें कांग्रेस से एकमात्र सांसद शशि थरूर का नाम शामिल है। अब कांग्रेस ने कहा है कि उसने केंद्र को थरूर का नाम नहीं दिया था। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *