बलौदाबाजार| जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों तथा आईटीआई संस्थानों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने का अंतिम अवसर दिया गया है। वर्ष 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। समय पर ही आवेदन करना होगा।


