पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 17 तक करें

बालोद| शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 12वीं से उच्चतर कक्षाओं के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट पोस्ट मैट्रिक-स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन की तिथि 17 फरवरी तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक 01 फरवरी से 28 फरवरी एवं सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने की तिथि 1 फरवरी से 20 मार्च तक की जा सकती है। इसके पश्चात् शिक्षा सत्र 2024-25 के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के िलए आवेदन ऑनलाइन आवेदन, ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक एवं सेक्शन ऑर्डर लॉक करने के लिए अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *