पौधरोपण सह वन महोत्सव की तैयारी पूरी मंच निर्माण स्थल, प्रवेश द्वार का लिया जायजा

भास्कर न्यूज | बालोद जिले में 20 जुलाई को वृहद पौधरोपण सह वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दिन जिले के सभी 5 जनपद पंचायतों और 9 नगरीय निकायों में लगभग 2 लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन और वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन होगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच निर्माण स्थल और प्रवेश द्वार क्रमांक 02 पर स्काउट-गाइड विद्यार्थियों द्वारा की जा रही अगुवानी की रिहर्सल देखी। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास पौधरोपण स्थल का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को गड्ढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने मंच संचालन, बैकड्रॉप निर्माण, हरी झंडियों की व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इतने बड़े और महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, अजय किशोर लकरा, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर, वन विभाग की अनुविभागीय अधिकारी डिम्पी बैस, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *