धमतरी| भोथली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। स्कूल परिसर में पीपल, बेल, आम, जाम, नीम, करंज, जामुन और मुनगा के पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए। सभी ने मिलकर पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य संयोगिनी रामटेक, डॉ. गणेश प्रसाद साहू, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी, इको क्लब और यूथ क्लब के प्रभारी राकेश कुमार साहू मौजूद रहे। इस मौके पर किशोरी कश्यप, बिमला साहू, लखन्तीन, उमाकांत साहू, पूर्वा साहू, ओमेश साहू, वेदिका, उमेश्वरी, भाग्यश्री सहित स्काउट गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना, इको क्लब और यूथ क्लब के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


