बीकानेर| शहर जिला कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमा करल सुथार के नेतृत्व में पौष उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला रहे। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदराम मेघवाल, मदन गोपाल मेघवाल, कन्हैयालाल कल्ला, कमल कुमार नागल, अता हुसैन, नवनीत कौर, मनोज चौधरी, ओमप्रकाश सैन, यशपाल गहलोत, हारून राठौड़, जियाउल रहमान, रामनिवास गोदारा सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमा करल सुथार ने सभी गणमान्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा खेल प्रतिभा में गोल्ड मेडल जीतने वाली बेटियों साक्षी सहारण एवं मोनिका गाट का भी शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


