रांची | बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 28 और 29 दिसंबर को भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में पौष मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला में झारखंड के परिधानों का प्रदर्शन होगा। कोलकाता की प्रसिद्ध डांसर ग्रिल संस्था का आकर्षक नृत्य कार्यक्रम और सारेगामापा के उप विजेता गुरजीत सिंह की भी प्रस्तुति होगी। मेला में झारखंड की संस्कृति दिखाई देगी। स्टॉल में मांदर, ढोल, ढाक के साथ स्वादिष्ट व्यंजन भी रहेंगे। 20 से 25 स्टॉल लगाए जाएंगे। पूरा आयोजन नि:शुल्क होगा।


