अमृतसर| श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव को समर्पित रेलवे कॉलोनी बी ब्लॉक की श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी की ओर से 27 दिसंबर को प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। यह पहली प्रभात फेरी खंडवाला, जंडपीर कॉलोनी और कृष्णा गार्डन कॉलोनी में निकाली जाएगी। जानकारी देते प्रधान जसवंत सिंह ने कहा कि 9 जनवरी को गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ करके 11 जनवरी को भोग डाले जाएंगे। इसी दौरान छोटे बच्चों को गुरु साहिब से जोड़ने को गुरुवाणी कंठ मुकाबले भी कराए जाएंगे।


