महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव के मौके पर भागरा परिवार की ओर से मकसूदां स्थित वाल्मीकि मंदिर में हवन, पूजा-अर्चना और भंडारा लगाया गया। तरसेम लाल भागरा और पावरकॉम के वेस्ट डिविजन के एडिश्नल निगरान इंजीनियर सन्नी भागरा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने जोर दिया कि भगवान वाल्मीकि ने समाज को सत्य के मार्ग पर चलने तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के उच्च आदर्शों से परिचित कराया। यहां विशाल भल्ला, अनहद पुरी, वेद प्रकाश और विशाल कुमार, प्रधान सेंट्रल वाल्मीकि महासभा मुनीश गिल, रोशन पदम, सौरभ पदम, सतपाल कल्याण, कैलाश कल्याण और सीता आदि मौजूद रहे।


