निर्मल कुटिया सीचेवाल से बुधवार 14 जनवरी को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन सजाया जाएगा। निर्मल कुटिया के मुख्य सेवक बाबा सुरजीत सिंह शंटी ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में सजाए जाने वाले नगर कीर्तन के दौरान, संत बलबीर सिंह सीचेवाल गुरबाणी कीर्तन से संगत को गुरु का इतिहास सुनाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन निर्मल कुटिया सीचेवाल से शुरू होकर नानक हट, चक चेला, निहालुवाल, मुरीदवाल, कासुपुर, रूपेवाल, अड्डा रूपेवाल, महिमुवाल और मालूपुर गांवों से गुजरते हुए निर्मल कुटिया सीचेवाल पर समाप्त होगा।


