प्रकाश ने अनूपपुर जिले का नाम किया रोशन

प्रकाश ने अनूपपुर जिले का नाम किया रोशन
अनूपपुर।
जमुना कोतमा क्षेत्र के आमाडांड कॉलरी में ड्रिल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत कमलभान मिश्रा माता सरोज मिश्रा के पुत्र धर्म प्रकाश मिश्रा ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में पांचवा स्थान प्राप्त कर उप जिलाधिकारी के पद पर चयनित होकर जमुना कोतमा क्षेत्र के साथ ही अनूपपुर जिले का नाम रोशन किया है।धर्म प्रकाश मिश्रा के मध्यप्रदेश संघ लोकसेवा आयोग में चयनित होने से उनके परिवार,मित्रो तथा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।धर्म प्रकाश मिश्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी मामा,फूफा,भैया भाभी और छोटी बहन और पत्रकार सुमिता शर्मा जिनमें लगातार उत्साह वर्धन एवं मार्गदर्शन से सफलता को प्राप्त किया उनको दिया है और जिन्होंने शासकीय सेवक और अधिकारियों के रूप में कार्यरत रहकर हमेशा अपना मार्गदर्शन मुझे दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *