प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में दो माह के योग शिविर का समापन

भास्कर न्यूज |गिरिडीह प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में पिछले दो महीनों से निरंतर चल रहे योग शिविर का समापन बुधवार को “योग एक औषधि” कार्यक्रम के तहत किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को शीर्षासन, वृक्षासन, ताड़ासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार, कपोतासन, धनुरासन, चक्रासन, हलासन तथा अनुलोम-विलोम जैसे योगाभ्यास कराए गए। छोटे-छोटे बच्चों ने कठिन योगासनों का सहजता से प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।मुख्य अतिथि एसआई चंदन तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि मंगरोडीह मुखिया आशा देवी उपस्थित रहीं। प्राचार्य श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा एवं समस्त शिक्षकों की सहभागिता कार्यक्रम को उत्साहवर्धक बनाने में महत्वपूर्ण रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान किरण कुमारी, द्वितीय स्थान सुधांशु कुमार वर्मा तथा तृतीय स्थान अंश राज ने प्राप्त किया।एसआई चंदन तिवारी ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि इनकी प्रतिभा प्रशंसा के योग्य है। मुखिया आशा देवी ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों में अपार प्रतिभा निहित है। प्राचार्य ने योग को रोगमुक्त समाज की नींव बताते हुए डायबिटीज जैसी बीमारियों से मुक्ति का आह्वान किया। कार्यक्रम की सफलता में योग शिक्षक बसंत आनंद, मेनका महतो, उमा भारती, पूर्णिमा महतो, ज्योति सिन्हा, विनोद राय, अरुण राणा एवं अंजली की सराहनीय भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *