प्रक्रिया के तहत कनेक्शन कटेगा, उपभोक्ताओं को मिलेगा पूरा मौका

जेबीवीएनएल द्वारा रांची एवं धनबाद शहर के सभी प्री-पेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए जारी नोटिस, जिसमें 25 जुलाई से जीरो बैलेंस होने पर ऑटोमेटिक लाइन डिस्कनेक्ट होने की बात पर रांची जीएम मनमोहन कुमार ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि हम तानाशाह की तरह कनेक्शन नहीं काट देंगे। सारी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। मैसेज के जरिए सूचना दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो घर पर नोटिस भेजा जाएगा। अगर किसी का अधिक बिल हो गया तो उन्हें पार्ट पेमेंट करने की भी सुविधा दी जाएगी। इसके बाद भी अगर वे जमा नहीं करते हैं तो ही कनेक्शन काटा जाएगा। ऐसा नहीं है, कनेक्शन काटे जाने का काम अब भी जारी है। मगर एक प्रकिया के तहत। जनता को पूरा मौका दिया जाएगा। हम यह भी देखेंगे कि बकाया की टाइमिंग क्या है। जो नियमित बिल जमा करा रहे हैं, निश्चित ही उन्हें रियायत दी जाएगी। आम जनता से अपील… अपना बिल अप टू डेट रखें जीएम मनमोहन ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर वे बिजली उपयोग कर रहे हैं तो अपना बिल अप टू डेट रखें। जिन्हें ऑनलाइन जमा करने में दिक्कत हो रही है, वे पुराने सिस्टम के तहत एटीपी मशीन में जमा करा सकते हैं। जिनका अब भी नए स्मार्ट मीटर से मोबाइल नंबर लिंक नहीं हुआ है, वे अपने-अपने निकट के बिजली कार्यालय में जाकर करा सकते हैं। व्हाट्सएप नंबर एवं मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए वे जेबीवीएनएल के टोल फ्री नंबर 1912 एवं संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क कर अपडेट करा सकते हैं। नंबर अपडेट होने के पश्चात, उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिल सीधे उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेजे जाएंगे एवं व्हाट्सएप (9431135503) के माध्यम से भी बिजली बिल डाउनलोड भी किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *