प्रखंड अध्यक्ष को एसडीएम का नोटिस

महुआडांड़| अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा शनिवार को हिंदू महासभा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज जायसवाल को नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस 21 जनवरी को वायरल हुए एक वीडियो क्लिप के आधार पर दिया गया है।नोटिस में उल्लेख है कि एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें आप अपने सरकारी अंगरक्षक के साथ हथियार के साथप्रखंड सभागार, महुआडांड़ में घुस कर धौंस जमाते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रखंड सभागार मे प्रखंड विकास पदाधिकारी भी उपस्थित थे और यह कृत्य सरकारी अंगरक्षक के दुरुपयोग तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की श्रेणी में आता है। इसे गंभीर मामला मानते हुए प्रशासन ने श्री जायसवाल से 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।साथ ही यह भी कहा गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने तथा अंगरक्षक हटाने के लिए पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त, लातेहार से अनुशंसा की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *