प्रचंड ठंड लेट आई…:सीजन में पहली बार पारा 1.1 डिग्री , 2 दिन पहले 1.3 डिग्री था

अमनदीप सिंह | अमृतसर शहर में सोमवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। दिन का पारा 5.5 डिग्री की बढ़ौतरी के साथ 13 पहुंच गया। वहीं रात का पारा 1.1 डिग्री रहा और सीजन की सबसे ठंडी रात रही। इससे 2 दिन पहले 1.3 था। ठंडी हवाओं और घने कोहरे ने सुबह-शाम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने अमृतसर में मंगलवार को लोहड़ी के दिन भी कोल्ड वेव और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। आईएमडी चंडीगढ़ सुरिंदर पाल ने कहा कि जनवरी माह में ठंड से सतर्क रहने की जरूरत है। 2 दिन सुबह-कोहरा और ठंड मुश्किलें बढ़ाएगी। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कोहरे के दौरान वाहन सावधानी से चलाने, गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड और कोहरे का प्रकोप 16 जनवरी तक जारी रहेगा। 17 जनवरी से मौसम में कुछ सुधार आने की उम्मीद है। बीते 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी 2015 अमृतसर के लिए सबसे ठंडा रहा था, तब न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद 2017 और 2019 में भी तापमान बेहद नीचे दर्ज किया गया। मौजूदा ठंड ने पुराने रिकॉर्ड की याद दिला दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *