प्रणव ने 99.88 पर्सेटाइल, अर्जुन ने हासिल किए 99.27 पर्सेंटाइल

भास्कर न्यूज | लुधियाना कैट 2024 के रिजल्ट जारी हुए जिसमें लुधियाना के स्टूडेंट्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। देशभर से तीन लाख स्टूडेंट्स इस परीक्षा के लिए अपीयर हुए थे। कैट में अच्छे पर्सेंटाइल हासिल करने वाले स्‍टूडेंट को देश के बेस्ट मैनेजमेंट संस्थानों से एमबीए करने का अवसर हासिल होगा। इस बार 3.29 लाख स्टूडेंट्स में से 2.93 लाख ने परीक्षा दी थी। कॉमर्स और नॉन-इंजीनियरिंग स्ट्रीम के स्टूडेंट्स इस बार परीक्षा क्लियर करने में ज्यादा सफल रहे हैं। प्रणव गुप्ता ने 99.8, नमन गुप्ता ने 99.33, केशव गुप्ता ने 99.30, अर्जुन थापर 99.27, रिधम गुलाटी 99.12, सौरभ शर्मा 98.65 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। प्रणव गुप्ता ने बताया कि उसने मॉक टेस्ट से ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस की। अर्जुन थापर ने बताया कि उसके भाई ने भी कैट क्लियर करने के बाद आईआईएम रायपुर से एमबीए की और अब बैंक ऑफ अमेरिका में कार्यरत है। रिधम गुलाटी बीकॉम और सौरभ शर्मा बीटेक के स्टूडेंट हैं। लुधियाना के 29 टॉपर्स में से अधिकतर स्टूडेंट्स बीकॉम वाले रहे हैं। एग्जाम क्लियर करने वालों में चेरिल जैन 98.09, आयुष गुप्ता 97.7, अराध्या भाटिया 96.37पर्सेंटाइल धारक भी शामिल हैं। आईएमएस के डायरेक्टर मुनीश दीवान ने बताया कि अॉस्ट्रेलिया, कनाडा से लौट कर आने वाले स्टूडेंट्स भी एमबीए के लिए लक्ष्य रख रहे हैं। लुधियाना के स्टूडेंट्स ने अच्छा प्रदर्शन किया इनमें कॉमर्स, मैनेजमेंट ग्रेजुएट्स के स्टूडेंट्स काफी हैं। इन स्टूडेंट्स को अब विभिन्न आईआईएम से इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। वहीं, स्टूडेंट्स एक्सएलआरआई जमशेदपुर एंट्रेंस एग्जाम और सिम्बॉयसिस एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट का भी इंतजार कर रहे हैं। मुनीश दीवान ने बताया कि स्टूडेंट्स आईआईएम जैसे संस्थानों से एमबीए के बाद बेहतरीन जॉब हासिल कर सकते हैं। जोकि नेशनल और इंटरनेशनल स्तर की कंपनियों में हासिल की जा सकती हैं। जहां शुरुआती पैकेज ही करोड़ों में हासिल होता हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *