प्रताड़ना से तंग आकर किसान ने की थी आत्महत्या, 4 पर जुर्म दर्ज

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव संबलपुर के एक किसान ने गत दिनों सिंघोला रोड के पास पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 19 नवंबर की सुबह राम खिलावन साहू का शव धान खरीदी केंद्र के पास पेड़ से लटका मिला था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें प्रताड़ना की बातें और शहर के सराफा व्यापारी व सूदखोरों के नाम लिखे गए थे। पुलिस ने जांच के बाद चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। परिजनों के अनुसार किसान ने इन लोगों से कुछ रकम उधार ली थी, जिस पर 5 प्रतिशत तक ज्यादा ब्याज वसूला जा रहा था। उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। सुरगी पुलिस ने इस मामले में उमेश पालीवाल, रमेश पालीवाल, राजेंद्र गोलछा और शिवकुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 108,3 (5) के तहत अपराध दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *