प्रतापगढ़ एसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनी समस्याएं:ग्रामीणों को कानून व्यवस्था की जानकारी दी; अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए

प्रतापगढ़ पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य की दूरदर्शी सोच के तहत “पुलिस एक्सप्रेस सुरक्षा रथ पुलिस आपके द्वार” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, जिससे पुलिस की पहुंच गांव-गांव तक आसान हो सके और जनता को त्वरित समाधान मिल सके। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ रहे ग्रामीण इस पहल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से दूर-दराज़ के ग्रामीण सीधे जिला पुलिस अधीक्षक से जुड़ पा रहे हैं। अब उन्हें अपनी समस्या लेकर जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ती। ग्रामीण अपने ही गांव से पुलिस अधिकारियों से संवाद कर अपनी बात रख सकते हैं, जिससे समय की बचत होती है और पुलिस प्रशासन के प्रति जनता का भरोसा भी मजबूत हुआ है। एसपी ने ग्रामीणों से किया संवाद हाल ही में राजपुरिया गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, स्थानीय समस्याओं और पुलिस से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इस नवाचार से पुलिसिंग व्यवस्था अधिक पारदर्शी और जनसुलभ बन गई है। ग्रामीणों को यह विश्वास मिला है कि उनकी आवाज सीधे शीर्ष अधिकारी तक पहुंच रही है, वह भी बिना किसी औपचारिकता के। यह तकनीक आधारित संवाद व्यवस्था सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा दे रही है और एक सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ग्रामीणों को कानून व्यवस्था की जानकारी दी “पुलिस एक्सप्रेस सुरक्षा रथ” के माध्यम से गांवों में कानून व्यवस्था, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी जा रही है। इससे ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी है, जिसका सकारात्मक प्रभाव अपराध नियंत्रण पर भी देखा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *