नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भावगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान प्रतापगढ़ जिले के कुख्यात आरोपी को 2 लाख 10 हजार रुपए की एमडी (मादक पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में एक आरोपी को दबोचा गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। वाहन चेकिंग देख भागा, पुलिस ने दबोचा बुधवार रात थाना भावगढ़ पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक लाल-काले रंग की होरो कंपनी की फैशन बाइक (RJ 35 SH 9772) आती दिखाई दी। वाहन चालक ने पुलिस चेकिंग देख मोटरसाइकिल को माऊखेड़ी की ओर भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की मदद से उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। 21.18 ग्राम एमडी बरामद पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सादिक पिता बाबु खान उम्र 40 वर्ष निवासी कोटड़ी, हाल निवासी नौगावा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 21.18 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है, बरामद की गई। फरार आरोपी का नाम उजागर पूछताछ में आरोपी सादिक ने बताया कि वह यह अवैध मादक पदार्थ इमरान पिता अमीर गुल पठान निवासी देवलदी जिला प्रतापगढ़ से लेकर आया था। उक्त आरोपी मौके से फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। मोबाइल व बाइक भी जब्त पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एमडी 21.18 ग्राम (कीमत 2.10 लाख रुपए), बाइक RJ 35 SH 9772 (कीमत 50 हजार रुपए) और ओप्पो कंपनी का मोबाइल (कीमत 10 हजार रुपए) जब्त किए हैं। कुल जब्त मशरूका की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 22/2026, धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुराना अपराधी निकला आरोपी गिरफ्तार आरोपी सादिक के खिलाफ पूर्व में भी थाना कोतवाली बांसवाड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। वहीं फरार आरोपी इमरान के खिलाफ थाना अरनोद में पूर्व से धारा 458, 341, 323, 34 भादवि एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।


